डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निर्देशन में संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा द्वारा आज दिनांक 12.09.2026 को आगामी त्योहार गणेश चतुर्थी व विश्वकर्मा पूजा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना स्थानीय पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई । बैठक में थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाले समस्त मूर्ति आयोजक/प्रतिमा धारक, ग्राम प्रधान, सम्भ्रान्त व्यक्ति एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें । बैठक के दौरान सभी आयोजकों से त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने तथा शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई तथा मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, निर्धारित मार्ग का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही आयोजकों को निर्देशित किया गया कि किसी भी समस्या अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल थाना पुलिस को सूचना दें।
सिद्धार्थनगर
प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा द्वारा आगामी त्यौहार श्री गणेश चतुर्थी व श्री विश्वकर्मा पूजा के दृष्टिगत थाना क्षेत्र गोल्हौरा के संभ्रात व्यक्तियों, धर्मगुरुओं आयोजकों के साथ की गयी पीस कमेटी की मीटिंग
- by Netra 24 Times
- 12/09/2026
- 32 Views
- 3 days ago
