सिद्धार्थनगर पत्रकारों की सुरक्षा लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाला प्रेस क्लब (इंडिया) संगठन विस्तार को लेकर सक्रिय भूमिका में है। अब इसी क्रम में संगठन ने उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थनगर में बड़ी नियुक्ति की है। उत्तर प्रदेश राज्य के सिद्धार्थनगर की पत्रकार श्रीमती पूजा त्रिपाठी को जनपद सिद्धार्थ नगर का कनिष्ठ जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह मनोनयन प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद शुक्ला एवं राष्ट्रीय मंत्री संतोष कुमार गोंड द्वारा प्रदेश व मण्डल के पदाधिकारियों के संस्तुतियों के आधार पर पत्र जारी कर किया गया। श्री शुक्ला ने कहा है कि मीडिया जगत में श्रीमती पूजा त्रिपाठी की उत्कृष्ट पत्रकारिता और संगठन के प्रति उनके समर्पण भाव को देखते हुए कार्यकारिणी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौपी है। उक्त के मनोनयन पर राष्ट्रीय महामंत्री डी. एन. शुक्ला, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रभारी विजय कुमार मिश्रा और राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश संयोजक संतोष कुमार गोंड ने कहा कि “पूजा त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रेस क्लब और मजबूत होगी। प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष यूपी राहुल सिंह एवं बस्ती मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार रावत ने कहा कि मुझे आशा एवं विश्वास है कि वे पत्रकार हितों की रक्षा और कलम के सिपाहियों को न्याय दिलाने के लिए बेहतर कार्य करेगी” उक्त के मनोनयन से सिद्धार्थनगर के पत्रकारों में हर्ष है। इस दौरान जिलाध्यक्ष भारत कनौजिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज पासवान, वरिष्ठ प्रवक्ता श्याम नारायण सिंह, जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष दीपू पासवान, जिला मंत्री प्रेमचंद गौड़, जिला सम्प्रेक असलम अजीज, जिला प्रवक्ता नंदनी मौर्य, डुमरियागंज अध्यक्ष नियाज अहमद, इटवा अध्यक्ष सोमनाथ जायसवाल, जितेंद्र मिश्रा, आदिशक्ति देव मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं पत्रकारों ने शुभकामनाएं सहित बधाई दी है।
सिद्धार्थनगर
पूजा त्रिपाठी को सिद्धार्थनगर की कनिष्ठ जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत
- by Netra 24 Times
- 10/09/2026
- 197 Views
- 5 days ago
