डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी /लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व शुबेंदु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में दिनांक-08.09.2026 को आवेदक प्रकाश पुत्र जयकरन निवासी बेलवालगूनही थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या-33109260236672 के माध्यम से दिनांक 08/09/2026 को शिकायत किया गया था कि जिसमें UPI के जरिए 39908/- रुपया का फ्रॉड हो गया था । जिस पर थाना खेसरहा की साइबर सेल टीम एवं बैंक के समन्वय से आवेदक प्रकाश उपरोक्त को फ्राड धनराशि का 39908/- रुपये दिनांक 10.09.2026 को उनके खाते में वापस कराया गया।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम का विवरण-
1.रामकृष्ण मिश्र (प्रभारी निरीक्षक थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर)
2.साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव
3.का0 अभिषेक मौर्य
4.म0का0 रम्भा यादव
