वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 10/09/2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी थाना उसका बाजार के नेतृत्व में थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ग्राम देजौली बालक/बालिकाओं को गुड टच, बैड टच महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे जागरुक किया गया । तथा सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे बताया गया । मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा 181 वीमेन हेल्पलाइन 101अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी दी गई ।
मिशन शक्ति टीम थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर-
01.उ0नि0 जयप्रकाश पांडेय
02.म0का0 कालिंदी यादव
03.म0का0 खुशबू सिंह
04.प्रिया सिंह
