प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य ने उपस्थित संबधित कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का प्रमोशन तृतीय श्रेणी में होता है तो उस कर्मचारी की जी0पी0एफ0 कटौती की धनराशि महालेखाकार ए0जी0 कार्यालय प्रयागराज से जी0पी0एफ0 नम्बर एलार्ट कराने के पश्चात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के जीपीएफ की धनराशि ट्रेजरी चालान के माध्यम से संबधित कर्मचारी के जीपीएफ नम्बर में स्थानान्तरित करा दे। समस्त विभागों के स्थापना कार्य देख रहे कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बताया कि नियमित वेतन का आहरण ऑटो माध्यम से ही निकाला जाये। इसके अन्य विन्दुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त लेखाकार रामचन्दर यादव, लेखाकार नजमी कमाल खान, मुख्य रोकड़िया शिवकुमार गुप्ता, सहायक लेखाकार अजीत प्रताप सिंह, समस्त विभागों के स्थापना कार्य देख रहे कर्मचारी, एवं अन्य संबधित उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 01 सितम्बर 2026/कार्यालय महालेखाकार के निरीक्षण दल के साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य की अध्यक्षता एवं सहायक लेखाधिकारी अतुल कुमार राय, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, सन्दीप कुमार, वरिष्ठ लेखाकार धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा के साथ कोषाधिकारी कक्ष में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ
- by Netra 24 Times
- 01/09/2026
- 72 Views
- 3 hours ago
