डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में तथा प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में विजय शंकर सिंह थाना प्रभारी भवानीगंज निर्देशन में संचालित कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 31/08/2026 को थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम बनगवा नानकार में भ्रमण सील होकर जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान बुजुर्ग नागरिक/द्विव्यांगजन सहित ग्रामवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं कुशलक्षेम के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई । उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है तथा उनके परिवार में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। सभी लोग आपसी सौहार्द एवं प्रसन्नता के साथ जीवनयापन कर रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। ग्रामवासियों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई ।
कम्युनिटी पुलिसिंग टीम थाना भवानीगंज-
1.उ0नि0 रामशब्द यादव
2.का0 रवि जायसवाल
3.का0 विशाल गौड़
