आज दिनांक 31.08.2026 को प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा थानाक्षेत्र खेसरहा के राजकीय इण्टर कालेज, पंचमोहनी में आयोजित विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया । इस दौरान महोदय द्वारा विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के प्रति जिज्ञासा एवं उनकी आकांक्षाओं को दिशा देने तथा शासन एवं समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु जागरूक किया गया । विद्यार्थियों को जीवन लक्ष्य निर्धारण, कैरियर नियोजन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, उद्यमिता, समय प्रबन्धन, नशा मुक्ति, तनाव प्रबन्धन, साइबर सुरक्षा एवं आत्मानुशासन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी । साथ ही भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के हित में चलायी जा रही प्रमुख योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया । उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री करुणाकान्त, प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकगण, राजकीय इण्टर कालेज पंचमोहनी, प्रभारी निरीक्षक थाना खेसरहा एवं मिशन शक्ति टीम थाना खेसरहा उपस्थित रहे ।
सिद्धार्थनगर
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थानाक्षेत्र खेसरहा के राजकीय इण्टर कालेज पंचमोहनी में विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम मे प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को कैरियर, उच्च शिक्षा, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, आत्मानुशासन व शासन की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया
- by Netra 24 Times
- 31/08/2026
- 10 Views
- 2 hours ago
