डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 29/08/2026 को थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन मे थाना क्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाएं व बच्चियाँ जो थाने तक नहीं आ सकती हैं उनको चौपाल लगाकर बहु-बेटी सम्मेलन कर जागरूक किया तथा गांव की महिलाओं व बच्चियों के खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी। मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन,108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई ।
मिशन शक्ति टीम थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर-
1.हे0का0 संजय कुमार गुप्ता
2.का0 अजय कुमार
3.का0 शिवपाल सिंह यादव
4.रि0म0का0 लक्ष्मी यादव
