परिजनों द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई
आज दिनांक- 28.08.2026 को एक अबोध बच्ची नाम वैभवी उम्र करीब 03 वर्ष पुत्री शशांक कुमार निवासी कमालपुर थाना धीना जनपद -चंदौली व हाल पता- मोहल्ला कृष्णानगर थाना व जनपद सिद्धार्थनगर जो कि भटककर साड़ी तिराहा पर पहुंच गयी थीं । डायल 112 पर प्राप्त सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से जानकारी कर उपरोक्त बच्ची के परिजनो से सम्पर्क किया गया तो माता पूजा व पिता शशांक कुमार उपस्थित आये। उपरोक्त बच्ची को पहचान कराकर माता व पिता को सकुशल सुपुर्द किया गया । जिससे बच्ची के परिजनों द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि- भूरि प्रशंसा की गई ।
