गोरखपुर सावन के पावन महीने में न्यूज़ नेत्रा 24 टाइम्स के सह संपादक बालमुकुंद त्रिपाठी के आवास पर विश्व कल्याण एवं शांति की कामना को लेकर भव्य रुद्राभिषेक, पूजन एवं शांति यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस दौरान भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर विश्व में शांति, महामारी एवं बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति और जनकल्याण की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में डॉ. बुद्धिसागर त्रिपाठी, डॉ. गोविंद त्रिपाठी, डॉ. सर्वदेव त्रिपाठी, डॉ. अनामिक त्रिपाठी, आयुष मिश्रा, मुख्य आचार्य विद्यावती त्रिपाठी, रंजना त्रिपाठी, सरोज पांडेय, इंजीनियर यतिन त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी एवं इंजीनियर रश्मि त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
