Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

चकबंदी से ग्रामीणों को मिला विकास का लाभ, अंतिम अभिलेखों का हुआ वितरण

सिद्धार्थनगर तहसील बांसी के ग्राम सिकटा, तप्पा असनार, परगना बांसी पूरब में चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत धारा-52 के प्रकाशन से पूर्व चकबंदी विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक/ उपसंचालक चकबंदी डॉ. ज्ञान प्रकाश ने की। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निस्तारण को लेकर अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।

ग्राम सिकटा में चकबंदी प्रक्रिया धारा-4 के प्रकाशन के साथ शुरू हुई थी। प्रक्रिया के दौरान स्थल पर तरमीम एवं पड़ताल का कार्य कर भू-चित्र को दुरुस्त किया गया। तस्दीक खतौनी के बाद मिली त्रुटियों को नियमानुसार संशोधित कर पुनरीक्षित वार्षिक खतौनी एवं जोत चकबंदी आकार पत्र-11 तैयार किया गया। इसके बाद चक निर्माण की प्रक्रिया पूरी करते हुए किसानों को उनके प्रस्तावित चकों की जानकारी आकार पत्र-23 के माध्यम से दी गई।

कृषकों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों एवं अपीलों के निस्तारण के बाद ग्राम का सीमांकन कराया गया और 30 जून 2023 को किसानों को उनके नए चकों पर कब्जा दिलाया गया। अधिकारियों के अनुसार इस प्रक्रिया को कब्जा परिवर्तन कहा जाता है।

चकबंदी के दौरान प्रत्येक चकदार को मुख्य मार्ग, चकमार्ग और आवश्यकतानुसार चक नालियों से जोड़ा गया। वहीं ग्रामीणों की मांग और सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए सामान्य आबादी, अनुसूचित जाति आबादी, बारात घर, कब्रिस्तान, श्मशान और सार्वजनिक रास्तों के लिए भूमि आरक्षित की गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम के अंतिम अभिलेख तैयार किए जाने के बाद जोत चकबंदी आकार पत्र-45 के उद्धरण का वितरण भी किया गया। इसमें काश्तकारों के नए गाटों की जानकारी दर्ज है। 21 अगस्त 2026 को अपर जिलाधिकारी/उपसंचालक चकबंदी सिद्धार्थनगर द्वारा ग्रामीणों को इन अभिलेखों का वितरण किया गया।

बैठक में डॉ. ज्ञान प्रकाश ने ग्रामीणों से चकबंदी प्रक्रिया के दौरान बची समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चकबंदी का उद्देश्य किसानों की भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ गांव में बेहतर आवागमन और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए व्यवस्थित भूमि उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर सहायक चकबंदी अधिकारी रामनगर रियाजत अली, चकबंदीकर्ता रवींद्र सिंह, चकबंदी लेखपाल मोहन, प्रधान प्रतिनिधि विनोद चौधरी, सदानंद चौधरी, काशीराम, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *