आज दिनांक 15.08.2026 को थाना कोतवाली बांसी क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा बाजार में एक भवन के निचले तल पर भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थाना बांसी प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा फायर सर्विस एवं उच्चाधिकारीगण को सूचना दी गयी । प्राप्त सूचना पर तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (IPS) एवं क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का नेतृत्व किया गया । घटनास्थल का मार्ग संकरा होने के कारण बड़ी फायर सर्विस गाड़ी को माधव मेला ग्राउण्ड में खड़ा कर छोटी फायर सर्विस गाड़ी को घटनास्थल के निकट ले जाकर अग्निशमन कार्य प्रारम्भ किया गया । इसी दौरान आग की तीव्रता के कारण भवन में रखे दो गैस सिलेण्डरों में विस्फोट हो गया तथा लकड़ी की छत क्षतिग्रस्त हो गयी । अत्यन्त जोखिमपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुये तत्परता एवं अद्यम्य साहस का परिचय देते हुए भवन में प्रवेश कर फंसे हुए कुल 08 व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला गया । इनमें एक व्यक्ति पक्षाघात/फालिज से पीड़ित था, जिसे विशेष प्रयास से सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु बांसी अस्पताल भेजवाया गया । तथा पुलिस एवं फायर सर्विस के संयुक्त प्रयास से आग को नियंत्रित कर आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से रोका गया । पुलिस की त्वरित, साहसिक एवं मानवीय कार्यवाही से संभावित बड़ी जनहानि को समय रहते टाल दिया गया ।
सिद्धार्थनगर
थाना बांसी क्षेत्रांतर्गत सीएस मुहल्ला में आग लगने की सूचना पर थाना बांसी पुलिस व फायर सर्विस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से मकान में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया तथा आग को बुझाया गया एवं पुलिस की त्वरित, साहसिक एवं मानवीय कार्यवाही से संभावित बड़ी जनहानि को समय रहते टाल दिया गया
- by Netra 24 Times
- 15/08/2026
- 34 Views
- 2 weeks ago
