यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या एवं कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही ने किया। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, देश के वीर सपूत अमर रहें” जैसे देशभक्ति के गगनभे दी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
यात्रा में युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीर सपूतों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति और राष्ट्रगौरव का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी शिवनाथ चौधरी, सांसद प्रतिनिधि यस. पी. अग्रवाल, युवा नेता सत्यप्रकाश राही, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, महामंत्री फूलचंद जायसवाल, अजय उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय, ओमप्रकाश यादव, विनीता यादव, अनुराग श्रीवास्तव, दीपेंद्र चौधरी, सबलू साहनी, धीरेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे
