जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर बैरकों, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं बंदियों की निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने तथा संवेदनशील एवं शातिर बंदियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
