श्रीमान् पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम उ0प्र0 के पत्र संख्या- सा0क्रा0 (जागरुकता)/2026 के अनुपालन में माह अगस्त के प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को जागरुकता अभियान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा “साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 12.08.2026 को थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के अलजामिल्लतुल इस्लामिया तिलकहना मदरसा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर मे द्वितीय बुधवार (Investment Fraud )/ Cyber awareness मे विद्यार्थियों को जागरूकता करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमे साइबर अपराध से बचने हेतु जागरुक किया गया तथा हेल्पलाइन नंबर 1930′ साइबर क्राइम लिंक, साइबर अपराध से जागरूकता, फेक न्यूज , आनलाइन गेमिंग आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । उक्त साइबर कार्यशाला में थाना खेसरहा के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ-साथ कालेज के अध्यापकगण मौजूद रहें ।
साइबर सेल टीम थाना मोहाना-
01.थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह
02.उ0नि0 धर्मेन्द्र प्रसाद यादव
03.क0आ0 प्रदीप कुशवाहा
04.हे0का0 भूपेन्द्र कुमार सिंह
05.रि0का0 करन राजवंशी
