बढ़नी, सिद्धार्थनगर बढ़नी नगर पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बढ़नी डाक बंगले से शुरू हुई यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और पूरे मार्केट से होकर गुजरी। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, ग्रामवासी, नगरवासी और अधिकारीगण शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व अपना दल (एस) के शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जीएन सहित तमाम अधिकारीगण और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक विनय वर्मा ने देशभक्ति की भावना व्यक्त करते हुए कहा—
“मातृभूमि की सेवा के लिए मेरा जन्म हुआ। जो भरा नहीं है भावों में, जिसमें बहती रसधार नहीं, वह हृदय नहीं, पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।”
विधायक विनय वर्मा ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाली क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तेज धूप के बावजूद बड़ी संख्या में लोग उनके साथ खड़े रहे और यात्रा में शामिल हुए, जिसके लिए वह क्षेत्र की जनता के हृदय से आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि जनता के अपार सहयोग से तिरंगा यात्रा बेहद सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विधायक ने एक बार फिर क्षेत्रवासियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
वहीं, तिरंगा यात्रा की मौके से कवरेज करने पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार बालमुकुंद त्रिपाठी का भी विधायक विनय वर्मा ने विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि तेज धूप में भी पत्रकार बालमुकुंद त्रिपाठी ने सक्रियता के साथ मौके पर पहुंचकर कवरेज की।और विधायक विनय वर्मा जी ने यह कहा मंच से कहां जब मैं नगर पालिका सिद्धार्थनगर में जब पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के खिलाफ जब मैं धरने पर बैठा था तो हमारे उस समय सुख-दुख में साथी रहे श्री बालमुकुंद त्रिपाठी जी का मैं आभार व्यक्त करता हूं जो इस कड़ी धूप में उन्होंने आज कवरेज किया इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
विधायक ने नेत्रा 24 टाइम्स चैनल और उसकी पूरी टीम को तिरंगा यात्रा की कवरेज के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से बढ़नी नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
