आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने आज सिद्धार्थनगर जनपद में ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
अपने प्रेरक एवं ओजस्वी उद्बोधन में माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आने वाले दिनों में सिद्धार्थनगर आकांक्षी जिले की सूची से निकलकर प्रदेश के अग्रणी जिलों की सूची में शामिल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धार्थनगर आकांक्षी जिलों में सबसे आगे है।
माननीय मुख्यमंत्री जी, आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और प्रेरक उद्बोधन से पूरा शोहरतगढ़ परिवार अभिभूत है। मैं शोहरतगढ़ की जनता का पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहता हूँ जिनकी सेवा का अवसर मुझे मिल रहा है और उनकी वजह से मंच से आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया ।
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई कहानी लिख रही है।
आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव हम सभी को इसी प्रकार मिलता रहे, यही कामना है।
