जान का बदला जान मीडिया के सामने भावुक हुई महिला, न्याय की मांग
सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित मुडिला गांव में एक हत्या के मामले को लेकर मृतक गणेश लोध पुत्र दशरथ लोध उम्र करीब 40 वर्ष, वार्ड नं. 8 सरोजनी नगर मुडिला के परिजन व ग्रामीणों ने सड़क पर उतर आए। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतक की भाभी मीडिया के सामने भावुक हो गई और “जान का बदला जान” की मांग की।
मृतक की भाभी रोते हुए कह रही है कि मृतक देवर की पत्नी कमलावती ने टांडा निवासी प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवाई है, और जान का बदला जान उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों को पैसा देकर छोड़ दिया गया है।
ग्रामीणों ने पीएम गेट के सामने सैकडो की संख्या में लोग इकट्ठा होकर जिला अस्पताल रोड करीब घंटो तक रोड जाम रहा। पुलिस प्रसाशन के बहुत समझाने के बाद शव को रोड से हटाया गया और आवागमन सुचारु रुप शुरु हो गया।
परिजनों का आरोप:
परिजनों का कहना है कि मृतक के नाम पर मामला दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
