आज दिनांक 24-07-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समस्त थानो की कम्युनिटी पुलिस टीम के साथ समीक्षा गोष्ठी की गई तथा उल्लेखनीय योगदान करने वाले सीपीयू प्रभारीगण को गया । एक विशेष अभियान चलाकर थानाक्षेत्र में रहने वाले 70 वर्ष के अधिक आयु के बुजुगों की सूची बनाकर उनसे क्रमवार सम्पर्क कर संवाद स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में जनपद में नियुक्त सीपीयू टीम द्वारा पूरे मनोयोग एवं दक्षता के साथ कार्यवाही करते हुये जनसहभागिता को बढ़ावा देने तथा पुलिस व आमजन के मध्य विश्वास एवम् सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने में दिये गये उल्लेखनीय योगदान दिया गया है, जिसकी अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रशन्सा की गयी है। इस कार्यवाही से जनसहभागिता को बढ़ावा मिला तथा पुलिस व आमजन के मध्य विश्वास एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान प्राप्त हुआ है । इस सराहनीय कार्य के लिए अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस एवं सीपीयू टीम की प्रशंसा की गई है।
सिद्धार्थनगर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा समस्त थानो की कम्युनिटी पुलिस टीम के साथ समीक्षा गोष्ठी की गई तथा उल्लेखनीय योगदान करने वाले सीपीयू प्रभारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
- by Netra 24 Times
- 24/07/2026
- 22 Views
- 2 weeks ago
