बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर सी०एफ०सी० के एस०पी०वी० के सदस्यों के साथ चर्चा की गयी। बैठक में कालानमक धान का उत्पादन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसानों के साथ उत्पाद की अनुबंधीत खेती कराने हेतु किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक गोष्ठि कराने के साथ-साथ एस०पी०वी० सदस्यों एवं किसान सदस्यों की संख्या को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। सी०एफ०सी० के निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि अगामी सत्र में 1500 मी०टन धान क्रय तथा प्रसंस्करण हेतु सिंगापुर की कंपनी बुद्धा राइस तथा KISAANSAY, PRDF एवं अन्य एफ०पी०ओ० के साथ एम०ओ०यू० हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा सी०एफ०सी० निदेशक को निर्देशित किया गया कि लूलू मॉल, Blinkit, BigBazar जैसी कंपनी से सम्पर्क कर जनपद का कालानमक चावल के लिए अनुबंध कर देश-दुनिया तक पहुंचाया जाए। सी०एफ०सी० समिति द्वारा अवगत कराया गया कि एस०पी०वी० सदस्यों एवं गैर एस०पी०वी० सदस्यों / किसानों जिनका 4 टन से अधिक कालानमक धान उपलब्ध रहेगा उनका प्रसंस्करण एवं परिवहन निःशुल्क रहेगा तथा समिति द्वारा यह अवगत कराया गया कि किसानों को कालानमक धान के क्रय की गारन्टी देने के लिए वर्तमान मार्केट रेट से 5-10 प्रतिशत से अतिरिक्त दाम (गुणवत्ता व नमी के अनुसार) पर धान का क्रय सी०एफ०सी० द्वारा किया जायेगा। सामान्य सुविधा केन्द्र (सी०एफ०सी०) ओ०डी०ओ०पी० कालानमक चावल से जो भी किसान कालानमक उत्पादक या उद्यमी कालानमक क्रेता-विक्रेता जुड़ कर लाभ लेना चाहते हैं, वह सी०एफ०सी० निदेशक श्री अभिषेक सिंह (मो०-6394579962), ओ०ओ०पी० मण्डल कन्सल्टेन्ट (मो0-8427824466) से संपर्क कर सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग शिव शंकर कुमार, अनुराग सिंह ,ओ०ओ०पी० मण्डल कन्सल्टेन्ट तोषन्द्र कुमार मिश्रा उद्यमी मित्र (इन्वेस्ट यू०पी०), दीनानाथ अजय रावत, श्रीमति सूजाता एवं शिवांस सिद्धार्थनगर सी०एफ०सी० के निदेशक अभिषेक सिंह एवं एस०पी०वी० के सदस्यों आदि उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 23 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्याक्षता में कालानमक चावल, एक जनपद एक उत्पाद सी०एफ०सी० की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
- by Netra 24 Times
- 23/07/2026
- 30 Views
- 2 weeks ago
