आज दिनांक 22.07.2026 को शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा सर्किल बांसी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीसी टीम, साईबर सेल एवं पैरवी अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम, शिकायतों के निस्तारण, साईबर अपराधों की रोकथाम एवं माननीय न्यायायालय में विचाराधीन अभियोगो में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाये जाने हेतु थाने द्वारा की जा रही पैरवी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को लंबित कार्यों का त्वरित निस्तारण करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने साईबर अपराधों पर विशेष निगरानी रखने व सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु सीसी टीम को गश्त/चेकिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा थाना खेसरहा के सीसी टीम, साईबर सेल व पैरवी अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ सर्किल बांसी कार्यालय पर बैठक कर समीक्षा की गई एवं सर्व संबंधित को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया
- by Netra 24 Times
- 23/07/2026
- 100 Views
- 3 months ago
