इस अवसर पर कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित बूथ अध्यक्ष और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त बनेगा और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भाजपा की विजय का आधार बनेगी।
सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और तेज़ करें। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाते हुए प्रत्येक परिवार से संवाद स्थापित करें और हर बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाएं।
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत तथा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर सभापति शिवेंद्र चौधरी , जिला महामंत्री मधुर सिंह , जिला उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय , विधानसभा संयोजक गुलाब चौरसिया , मंडल अध्यक्षगण, शक्ति केंद्र संयोजक, सम्मानित बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संकल्प लें — हर बूथ मजबूत होगा, हर कार्यकर्ता सक्रिय होगा और 2027 में भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत के साथ विजय का परचम लहराएगी।
🚩 संगठन सर्वोपरि | 🇮🇳 राष्ट्र सर्वोपरि
महाराजगंज
विधानसभा क्षेत्र फरेंदा में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि आदरणीय संजीव राय , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के साथ उपस्थित होकर सम्मानित बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं देवतुल्य कार्यकर्ता साथियों को संबोधित किया
- by Netra 24 Times
- 22/07/2026
- 28 Views
- 2 weeks ago
