डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के निर्देशन में, थाना बांसी पर गठित सीसी टीम द्वारा आज दिनांक 22.07.2026 थाना क्षेत्र के सोनखर एवं मलंग बाबा के पास तथा अन्य चिन्हित दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर चेतावनी एवं जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड लगाए गए । जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना एवं जनजागरूकता बढ़ाना है आज थाना क्षेत्र के सोनखर एवं मलंग बाबा के पास चेतावनी बोर्ड लगवाए गए।इन स्थानों पर वाहनों की तेज गति व अचानक मोड़ के कारण दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। बोर्ड के माध्यम से राहगीरों व वाहन चालकों को “धीरे चलें”, “सावधानी से वाहन चलाएं” एवं यातायात नियमों के पालन हेतु सचेत किया गया है।थाना बांसी पुलिस द्वारा भविष्य में भी दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में इस प्रकार के चेतावनी बोर्ड लगाकर आमजन को जागरूक किया जाता रहेगा । पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट/हेलमेट का प्रयोग करें तथा सुरक्षित वाहन चलाकर स्वयं व अन्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें ।
सिद्धार्थनगर
सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने हेतु थाना बांसी पर गठित सीसी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सोनखर एवं मलंग बाबा के पास चेतावनी बोर्ड लगवाया गया
- by Netra 24 Times
- 22/07/2026
- 36 Views
- 2 weeks ago
