सिद्धार्थनगर भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर द्वारा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले की सभी विधानसभाओं में एक साथ बूथ सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। जिले की कपिलवस्तु विधानसभा का बूथ सम्मेलन लोहिया कला भवन, सिद्धार्थनगर में, शोहरतगढ़ विधानसभा का कृष्ण मुरारी मैरिज हॉल, खुनुआ बाईपास रोड में, बांसी विधानसभा का रानी लक्ष्मी विवाह वाटिका में, इटवा विधानसभा का जीवनसाथी मैरिज हॉल, भिलौरी में तथा डुमरियागंज विधानसभा का सम्मेलन मंगल भवन में आयोजित किया जा रहा है। सभी विधानसभाओं में बूथ सम्मेलन कल दिनांक 22 जुलाई, बुधवार को प्रातः 10 बजे एक साथ आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी गति प्रदान करना है। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।
सिद्धार्थनगर
भाजपा सिद्धार्थनगर की सभी विधानसभाओं में एक साथ बूथ सम्मेलन का आयोजन
- by Netra 24 Times
- 21/07/2026
- 32 Views
- 2 weeks ago
