बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (दलहन) घटक, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के सभी घटक, सीड मनी रिवाल्विंग फन्ड, मोबलाइजेशन किसान ग्रुप, नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल एवं वर्ष 2026-27 मे आत्मा योजना अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्यो को समिति ़द्वारा चर्चा के उपरान्त अनुमोदन दिया गया। जनपद के कृषको का प्रशिक्षण नवीनतम कृषि तकनीकी की जानकारी देने के लिए प्रदेश के बाहर भेजकर प्रशिक्षण कराया जायेगा। कृषको को वैज्ञानिक विधि से खेती करने के उद्देश्य से जनपद के कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा प्राकृतिक खेती के लिए कुरूक्षेत्र एवं करनाल, काला नमक के लिए ईरी, मत्स्य पालन के लिए पन्तनगर प्रशिक्षण के लिए भेजा जायेगा। इसके अलावा बस्ती एवं अयोध्या प्रशिक्षण के लिए भेजा जाना है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिया कि सभी योजनाओ मे लक्ष्यो की पूर्ति सुनिश्चित करे। कृषि विभाग द्वारा प्रर्दशन हेतु जो बीज किसानों को दिया जाता है उस बीज से किसान खेती भी करे इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी अपने स्तर से प्रयास कर सुनिश्चित कराये।
इस अवसर परडीएफओ नीला एम, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी विमलकान्त, लीड बैंक अधिकारी आर0के0 सिन्हा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 गणेश प्रसाद, तथा किसान व अन्य संबधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 16 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलॉजी के सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर (आत्मा) योजना के गवर्निग बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई
- by Netra 24 Times
- 16/07/2026
- 8 Views
- 3 hours ago
