बैठक मे जनपद मे नए पैक्स के गठन हेतु स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार कराये जाने,नवगठित समितियों के उन्नयन हेतु प्रयास किये जाने,नवगठित समितियों के भवन निर्माण हेतु राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने समितियों पर पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता, नियमानुसार वितरण एवं नियमित पर्यवेक्षण के निर्देश दिये गये।
बैठक मे उपरोक्त के अतिरिक्त सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक प्रकाश बहादुर गौतम, अपर जिला कृषि अधिकारी सूरज मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी विमल कांत, जिला गन्ना अधिकारी ललित मौर्य सहायक निदेशक मत्स्य नंद किशोर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा गणेश प्रसाद व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई
- by Netra 24 Times
- 14/07/2026
- 2 Views
- 3 hours ago
