आप से विनय निवेदन है कि आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ के मनोज कुमार पूर्वांचल प्रभारी ने पत्रकारों के उचित स्थान बैठने के लिए न होने के कारण तमाम पत्रकार साथी को काफी परेशानी होती है और इसके साथ-साथ अपनी बात एवं विचार विमर्श हेतु बार-बार दूसरे के शरण में जाना पड रहा है। इसका निजात दिलाने के लिए पत्रकारो का प्रेस क्लब भवन होना अति आवश्यक है, जो 47 लाख प्रेस क्लव भवन बनानेके लिए था वह रूपया कहाँ है उसकी जाँच पड़ताल कराकर अति शीघ्र उस रुपये से प्रेस क्लब भवन बनवाना अति आवश्यक है। आप महोदय पत्रकारों के रहनुमा के रूप में डुमरियागंज के संसद है, हमें पूर्ण विश्वास है कि पत्रकारों के हित के लिए प्रेस क्लब भवन बनवाने अहम भूमिका निभायेंगे |
अतः आप से निवेदन है कि उक्त रुपये की जाँच कराकर अति शीघ्र प्रेस क्लब भवन निर्माण कराकर पत्रकारों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके बैठने की स्थाई व्यवस्था करने की कृपा करे। आपकी महान कृपा होगी।
