Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत नाबार्ड द्वारा जिला स्तरीय मत्स्य कार्यशाला का आयोजन हुआ संपन्न

जनपद सिद्धार्थनगर में दिनांक 06 जुलाई 2026। राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह (22 जून से 06 जुलाई 2026) के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), सिद्धार्थनगर द्वारा विकास भवन स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में जिला स्तरीय मत्स्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह रहे। मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पूरे देश में तीसरे स्थान पर है, जबकि प्रदेश में सिद्धार्थनगर जनपद दूसरे स्थान पर है, जो जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन एवं उद्यानिकी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देकर किसानों की आय में सम्मानजनक वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने मत्स्य पालकों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही बैंकों एवं विभागीय अधिकारियों से पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ऋण एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को भी मत्स्य पालन से जोड़कर उनकी आजीविका को सशक्त बनाया जाना चाहिए।
अग्रणी बैंक प्रबंधक रवि कुमार सिन्हा ने कहा कि मत्स्य पालक अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें, जिससे बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि बैंक ऋण एवं सरकारी अनुदान के माध्यम से मत्स्य पालन को बड़े स्तर पर विकसित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के अधिकारियों, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), मत्स्य उत्पादक संगठनों (एफपीओ) तथा जनपद के बड़ी संख्या में मत्स्य पालकों ने सहभागिता की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पोर्टल के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं अन्य वित्तीय सेवाओं तक मत्स्य पालकों की आसान पहुँच सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक हिमांशु त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मत्स्य क्षेत्र में ऋण वितरण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी बनेगी। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं से मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने तथा मत्स्य क्षेत्र में संस्थागत वित्त को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने नाबार्ड के PODF समर्थित मत्स्य एफपीओ की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया।
मत्स्य निरीक्षक राहुल कुमार ने मत्स्य बीमा योजना की प्रक्रिया एवं उसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया तथा अधिक से अधिक मत्स्य पालकों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यशाला के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से प्रतिभागियों का राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) पर पंजीकरण भी कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन गौतम बुद्ध जागृति समिति के सचिव श्रीधर पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुनील कुमार, ममता, सुधा, संजना, अनीता, राम बहल एवं मुहम्मद मुस्लिम सहित अन्य सहयोगियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *