जन समस्या महराजगंज न्यूज
महराजगंज। जनपद महराजगंज की भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक भिटौली के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार 6 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने गोरखपुर की फल मंडी से धनंजय पुत्र संजय डोम (22 वर्ष), निवासी पहुनवा टोला, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भिटौली में मुकदमा संख्या 112/2026, धारा 2(b)(i)/3(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है—
मु0अ0सं0 199/2025, धारा 318(4), 317(2), 3(5) बीएनएस, थाना भिटौली।
मु0अ0सं0 137/2025, धारा 318(4), 317(2), 3(5) बीएनएस, थाना भिटौली।
मु0अ0सं0 213/2025, धारा 313, 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस, थाना भिटौली।
मु0अ0सं0 327/2025, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस, थाना कोतवाली, महराजगंज।
मु0अ0सं0 112/2026, धारा 2(b)(i)/3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना भिटौली, महराजगंज।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
महाराजगंज
गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भिटौली पुलिस की कार्रवाई
- by Netra 24 Times
- 08/07/2026
- 64 Views
- 2 months ago

Next Post