सिद्धार्थनगर कोतवाली लोटन पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 34/2026 में विभिन्न बीएनएस धाराओं के तहत वांछित अभियुक्त भरत पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम कोल्हुआ छोटकाडीह तथा रामजीत पुत्र काशी निवासी ग्राम कोल्हुआ को सोमवार दोपहर ग्राम धरमौली से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे। उनके विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के साथ उद्घोषणा की कार्रवाई भी की जा चुकी थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव, कांस्टेबल रोहन शिल्पकार एवं कांस्टेबल आदित्य त्रिपाठी शामिल
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर: लोटन पुलिस ने दो फरार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
- by Netra 24 Times
- 08/07/2026
- 20 Views
- 6 days ago
