अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) अभियान के तहत, डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा हरिओम कुशवाहा थानाध्यक्ष लोटन के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 04.07.2026 को कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम द्वारा थाना कोतवाली लोटन,जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम कस्बा लोटन में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग नागरिक सहित ग्रामवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं कुशल क्षेत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है तथा उनके परिवार में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। सभी लोग आपसी सौहार्द एवं प्रसन्नता के साथ जीवनयापन कर रहे हैं।
इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। ग्रामवासियों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
कम्युनिटी पुलिसिंग टीम थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर-
1. उ0नि0 सुदामा यादव
2. रि0का0 संदीप सिंह
3. रि0का0 सुनील कुमार
4. रि0म0का0 कीर्ति
