डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.07.2026 को प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन तथा मीरा चौहान प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 02.07.2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना क्षेत्र बांसी के बांसी बाजार,रानीगंज तिराहा, रतन सेन इंटर कॉलेज, सोनखर,बाजार डीह मिठवल व स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग की गयी तथा महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही ।
जनपदीय एण्टी रोमियों टीम का विवरण-
1. उपनिरीक्षक मीरा चौहान
2. महिला हेड कांस्टेबल मंजू मौर्य
03.महिला आरक्षी नेहा सिंह
