महराजगंज सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस ने शनिवार को फरेंदा–सोनौली अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-24) पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस और थाना फरेंदा की संयुक्त टीम ने स्पीड राडार गन के माध्यम से तेज रफ्तार वाहनों की जांच की, साथ ही यात्री बसों में सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया।
जांच के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 8 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र), इमरजेंसी एग्जिट विंडो सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न होने या उनके क्रियाशील न पाए जाने पर 4 यात्री वाहनों का भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। इस विशेष अभियान में पुलिस ने कुल 12 वाहनों का चालान करते हुए 24 हजार रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया।
पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन करें और सड़क पर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाकर दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग दें
महाराजगंज
तेज रफ्तार और सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर पुलिस सख्त, 12 वाहनों का चालान
- by Netra 24 Times
- 01/07/2026
- 32 Views
- 2 weeks ago
