डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण में व मयंक द्विवेद्वी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निर्देशन में अरुण कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आज दिनांक 29.06.2026 को आवेदिका श्रीमती अन्जू देवी पत्नी विजय ग्राम कठेला कोठी थाना कठेला समयमाता जनपद सि0नगर द्वारा शिकायत किया गया था कि आवेदिका श्रीमती अंजू व उनके पति विजय के बीच पारिवारिक बातों को लेकर कुछ कहा-सुनी हुआ था जिससे पति पत्नी के मध्य मनमुटाव हो गया था उभय पक्षों को मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनो पक्षों (पति-पत्नी) को उनके आपसी रिश्ते व पारिवारिक कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया गया जिससे कि पुनः दोनो पक्ष (पति-पत्नी) राजी-खुशी से साथ रहने के लिये तैयार हुए । अब दोनों पक्षों के मध्य कोई विवाद नही है । दोनो पति-पत्नी को सकुशल एक साथ राजी-खुशी घर भेज दिया गया । उक्त पुलिस कार्यवाही की आम जनमानस द्वारा सरहाना की गयी ।
मिशन शक्ति टीम थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर-
01. उ0नि0 शिवशंकर शर्मा
02. म0का0 करिश्मा
