गोरखपुर, लखनऊ के कोचिंग अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
प्रतिभागियों ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सभा के अंत में सभी ने दिवंगत बच्चों की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आदर्श कुमार श्रीवास्तव राजेश कुमार श्रीवास्तव आदित्य आचल श्रीवास्तव संजय कुमार गुप्ता के के श्रीवास्तव अरुण कुमार श्रीवास्तव दिनेश कुमार श्रीवास्तव दिनेश कुमार मोदी रवि प्रकाश श्रीवास्तव दिवाकर चौधरी सौम्या गुप्ता महेश शरण श्रीवास्तव पुनीत भारद्वाज नंदलाल निषाद विवेक अस्थाना संजय त्यागी शमशेर शाहरुख धर्मेंद्र श्रीवास्तव परशुराम विश्वकर्मा विपिन कुमार श्रीवास्तव मारकंडे पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे
