वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 26.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के तहत थानाक्षेत्र के ग्राम नावाडी की महिलाओं/ बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया तथा उनके अधिकार के बारे में बताया गया व उनको जागरूक किया गया। अभियान के तहत महिला संबंधित सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे मे जानकारी दिया गया व जागरूक किया गया। तथा विभिन्न हेल्पलाइननंबरो- 112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा 181 वीमेन हेल्पलाइन 101अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया ।
मिशन शक्ति टीम थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर-
01.उ0नि0 कृष्ण कुमार पाण्डेय
02 म0आ0 इंदिरा तिवारी
03 रि0म0आ0 रूपा
