डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 24.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में तथा मिथिलेश कुमार राय प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर के नेतृत्व मे आज दिनांक 24.06.2026 को थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति टीम द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र आवेदिका की जांच करते हुए पति पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद व मनमुटाव को दूर करते हुए पति-पत्नी को एक साथ विदा किया गया तथा परिवार को बिखरने से बचाया गया ।
थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम का विवरण—
01.उ0नि0 विजय कुमार थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.महिला आरक्षी स्नेहा मिश्रा थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
