दिनांक 23.03.2026 को डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के पर्यवेक्षण में अपराध के रोकथाम हेतु थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई बृजेश सिंह द्वारा मय फोर्स संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान बेलगड़ी टोल प्लाजा के पहले मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शौचालय के पास 05 प्लास्टिक के बोरे थे, जिसके पास 04 व्यक्ति खडे थे, संदेह होने पर पुलिस बल के द्वारा दबिश दिया गया, तो वहां से 03 व्यक्ति हट बढ़ गये तथा 01 व्यक्ति को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम श्याम उर्फ श्यामू दीक्षित पुत्र मनिराम निवासी सारा थाना फतेहगढ़ जिला फर्रुखाबाद बताया गया, जिसके पास मौजूद बोरे को चेक किया गया तो बोरे से अवैध नाजायज गांजा कुल 162 किग्रा मूल्य करीब 85,00,000/- (पचासी लाख रुपये) बरामद किया गया तथा अभियुक्त द्वारा फरार साथियों का नाम पिन्टू चौरसिया पुत्र सूर्य प्रकाश चौरसिया, सूर्य प्रकाश चौरसिया पुत्र धर्मराज चौरसिया निवासी अयार थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर व हालपता नोएडा सेक्टर 108 चोटपुर गौतमबुद्धनगर व अमन पुत्र अज्ञात निवासी नोएडा सेक्टर 108 चोटपुर गौतमबुद्धनगर बताया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा।
बरामदगीः-
अबैध नाजायज गांजा कुल 162 किग्रा मूल्य करीब ₹ 8500000/- (पचासी लाख रुपये)
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
01. श्याम उर्फ श्यामू दीक्षित पुत्र मनीराम निवासी ग्राम सारा थाना फत्तेगढ जिला फरुखाबाद मूल पता ग्राम शिवपुरी थाना थाना हरपालपुर हरदोई उत्तर प्रदेश, आवासीय वर्तमान पता निकट पैसल अस्पताल चोटपुर कालोनी सैक्टर 63 नोएडा फेज तृतीय मध्य कमिश्नरेट गौतमबद्ध, उत्तर प्रदेश।
सह अभियुक्तगण (फरार)-
01. पिन्टू चौरसिया पुत्र सूर्य प्रकाश चौरसिया सा० अयार थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर वर्तमान पता नोएडा सेक्टर 108 चोटपुर गौतमबुद्धनगर ।
02. सूर्य प्रकाश पुत्र धर्मराज निवासी अयार थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर वर्तमान पता नोएडा सेक्टर 108 चोटपुर गौतमबुद्धनगर ।
03. अमन पुत्र अज्ञात पता नोएडा सेक्टर 108 चोटपुर गौतमबुद्धनगर ।
आपराधिक इतिहासः-
01- श्याम उर्फ श्यामू पुत्र मनीराम दीक्षित
01. मु0अ0सं0 50/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर
02. मु0अ0स0 1329/2019 धारा 354/376/376डी/377,394,411,511 भा०द०वि० थाना फेस तृतीय मध्य कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर।
03. मु0अ0सं0 1707/2019 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट थाना फेस तृतीय मध्य कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
02. पिन्टू चौरसिया उर्फ वीरेन्द्र
01. मु0अ0स0 430/2020 धारा 8/27 (ए) 20 एनडीपीएस थाना फेस तृतीय मध्म कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
02. मु0अ0स0 102/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना एक्स प्रेस वे कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर।
03.मु0अ0स0 67/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना क्रासिंग रिपब्लिक कमिश्नरेट गाजियाबाद
04.मु0अ0स0 182/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सेक्टर 63 मध्य कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
05.मु0अ0स0 298/2023 धारा 332/353/504 भा०द०वि० थाना सेक्टर 63 मध्य कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
06. मु0अ0स0 1324/19 धारा 394/511/506 भा०द० वि० थाना फेस तृतीय मध्य कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
07.मु0अ0स0 197/2020 धारा 8/27 (ए)20 एनडीपीएस थाना फेस तृतीय मध्म कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
8.मु0अ0स0 370/2020 धारा 307 भा0द0वि0 थाना फेस तृतीय मध्म कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
9. मु0अ0स0 430/2020 धारा 8/27 (ए) 20 एनडीपीएस थाना फेस तृतीय मध्म कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ।
10. मु0अ0स0 102/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस थाना एक्स प्रेस वे कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
11. मु0अ0स0 50/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर ।
पूछ ताछ का विवरण-
पूछने पर अभियुक्त श्याम उर्फ श्यामू पुत्र मनिराम निवासी ग्राम सारा थाना फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद द्वारा बताया गया कि पाँच प्लास्टिक के बोरे में कुल 28 बण्डल में 162 किग्रा नाजायज गांजा है, जिसे पिन्टू चौरसिया पुत्र सूर्य प्रकाश चौरसिया, सूर्य प्रकाश चौरसिया पुत्र धर्मराज निवासीगण ग्राम अयार थाना शिवनगर डिड़ई जनपद सिद्धार्थनगर वर्तमान पता नोएडा सेक्टर 108 चोटपुर गौतमबुद्धनगर व अमन पुत्र अज्ञात पता नोएडा सेक्टर 108 चोटपुर गौतमबुद्धनगर के सहयोग से गांजा को बस से नोएडा ले जाने के फिराक में था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
01. थानाध्यक्ष बृजेश सिंह थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर
02. उ0नि0 राजीव जी भट्ट थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर
03. मु०आ० जितेन्द्र गौतम थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर
04. मु०आ० सुशील राय थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर
05. आरक्षी सौरभ सिंह थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर
06. आरक्षी अजय कुमार यादव थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर
