डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 23.06.2026 को थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में आज थाना लोटन पर एक दम्पति, सहीदुन्निशा पत्नी बरकत अली ग्राम खीरिडिहा जो आपसी पारिवारिक मतभेद के कारण पिछले कई महीनों से अलग-अलग रह रहे थे, दोनों पक्ष अपनी अपनी समस्या लेकर थाना हाजा पर उपस्थित हुए, उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया, मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई । आपसी संवाद एवं सकारात्मक प्रयासों के फलस्वरूप दोनों पक्षों ने अपने मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने की सहमति व्यक्त की काउंसलिंग के उपरांत दोनों पति-पत्नी राजी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हुए तथा थाना लोटन पुलिस के इस मानवीय एवं सराहनीय प्रयास के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
सिद्धार्थनगर
मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा पारिवारिक मतभेद के कारण अलग रह रहे पति-पत्नी को काउंसलिंग एवं आपसी संवाद एवं सकारात्मक प्रयासों के फलस्वरूप दोनों पक्षों ने अपने मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने की सहमति व्यक्त की
- by Netra 24 Times
- 24/06/2026
- 30 Views
- 3 weeks ago
