आज दिनांक 19-06-2026 को मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा सर्किल कार्यालय पर मिशन शक्ति फेज-5(ii) के सफल क्रियान्वयन हेतु सर्किल क्षेत्र के समस्त थाना/चौकी स्थित मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता को और प्रभावी बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर व सार्वजनिक स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा नियमित चेकिंग की जाए तथा महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181 एवं महिला हेल्प डेस्क की जानकारी देकर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए । महिला संबंधी प्राप्त शिकायतों पर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पीड़िता को हर संभव सहायता व न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया गया ।
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा सर्किल शोहरतगढ़ के सभी मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों के सर्किल कार्यालय पर गोष्ठी की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
- by Netra 24 Times
- 19/06/2026
- 36 Views
- 4 weeks ago
