वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ0 अभिषेक महाजन जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान तथा थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली लोटन पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत वसूली वारंट का सफलतापूर्वक तामील कराया गया । इस दौरान अशोक कुमार पुत्र महेश, निवासी ग्राम सैनुआ थाना कोतवाली लोटन जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए वारण्टी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गिरफ्तार वारण्टी का विवरण–
01.अशोक कुमार पुत्र महेश निवासी ग्राम सैनुआ, थाना कोतवाली लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—
01.उ0नि0 रविन्द्र सिंह थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.मुख्य आरक्षी धीरज पाण्डेय थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.आरक्षी आनंद निषाद थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
