जनपद सिद्धार्थनगर में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में उत्कृष्ट कार्यों एवं मरीजों के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए फार्मासिस्टों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन ने फार्मासिस्टों के बेहतर कार्य निष्पादन, दवा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उनके समर्पण और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यों से मरीजों को समय पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध हो पाती हैं, जिससे उपचार व्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इसी प्रकार निष्ठा और सेवा भावना के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया। समारोह के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंत्री गोविंद प्रसाद ओझा, चीफ फार्मासिस्ट सुनील चौबे सहित आतिफ असलम, उमेश यादव, अविनाश मिश्रा, शिवम श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, मनोज कुमार पांडेय, हरिनाथ मौर्य, नागेंद्र एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित डा गोविन्द प्रसाद ओझा
- by Netra 24 Times
- 18/06/2026
- 32 Views
- 4 weeks ago
