हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)-:शिमला जिला के नेरवा उपमंडल की टिकरी पंचायत के गांव हीरा में एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग की इस घटना में मकान के भीतर रखी नगदी और गहने जलकर राख हो गए, जिससे परिवार को आर्थिक क्षति पहुंची है।
जानकारी के अनुसार आग अचानक भड़क गई और देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मकान के अंदर रखा सामान आग की चपेट में आ चुका था। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। हालांकि आग से परिवार को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना संबंधित प्रशासन को दे दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा प्रभावित परिवार को राहत प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश
रिहायशी मकान में लगी भीषण आग, नगदी और गहने जलकर हुए राख
- by Netra 24 Times
- 18/06/2026
- 104 Views
- 4 months ago
