मा0 विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को दी जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। इसके साथ निर्देश दिया कि जो पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित हैं उनका पंजीकरण करा कर भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाए। इस अवसर पर मा0 विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा टी बी के मरीजों को पोषण पोटली दिया गया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नवजात बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएस यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 17 जून 2026/केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोहिया कला भवन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मा0 विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही ,जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया
- by Netra 24 Times
- 17/06/2026
- 8 Views
- 4 hours ago
