है। उक्त के क्रम में श्री संतोष कुमार द्विवेदी द्वारा आज दिनांक 16 जून 2026 को पूर्वान्ह में जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन के समक्ष जिला सूचना अधिकारी सिद्धार्थनगर का कार्यभार ग्रहण किया गया है। नवागत जिला सूचना अधिकारी श्री संतोष कुमार द्विवेदी 2018 बैच के यूपीपीसीएस से चयनित हुए हैं। श्री द्विवेदी इससे पूर्व जनपद अंबेडकर नगर, अयोध्या एवं बहराइच में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिला सूचना कार्यालय सिद्धार्थ नगर पहुंचकर कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया एवं मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता किया। जिला सूचना अधिकारी श्री संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं जिला प्रशासन के साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण में समन्वय बनाकर कार्य करना प्राथमिकता होगी।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 16 जून 2026/निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क लखनऊ द्वारा द्वारा जारी निर्देश के क्रम में संतोष कुमार द्विवेदी का जिला सूचना अधिकारी, सिद्धार्थनगर स्थानान्तरण किया गया
- by Netra 24 Times
- 17/06/2026
- 18 Views
- 4 hours ago
