इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, पूर्व विधायक इटवा डॉ सतीश द्विवेदी को बुके देकर स्वागत किया गया। मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि भारत सरकार के सदैव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं योजनाओं के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन कल्याण श्री राम स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। बड़ी संख्या में आई भाइयों/बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार क्यों प्रदेश सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है 12 वर्ष के कल्याणकारी कार्य एवं स्वास्थ्य संबंधी बहुत से कार्य हुए हैं तीन दिन का सिविर लगा है सभी योजनाओं का लाभ उठाएं आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिनके पास अपना घर नहीं है अपने पक्का घर दिया जा रहा है। विगत 12 वर्षों में 25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पूरे भारत में 3 करोड़ आवास दिए जाने की घोषणा की गई है 81 करोड लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है आयुष्मान योजना अंतर्गत 5 लाख तक का निशुल्क इलाज दिया जा रहा है किसान सम्मन निधि योजना अंतर्गत प्रत्येक किसान को प्रतिवर्ष 6000 दिया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास का संकल्प सरकार हो रहा है जो पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित है स्टॉल पर जाकर योजना का लाभ प्राप्त करें ।भारत का सम्मान विश्व में बढा है।माननीय प्रधानमंत्री जी भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। पूर्व विधायक इटवा डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। श्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्वास दिलाया कि सरकार आपके साथ है। 12 साल विकास के विश्वास को जन कल्याण के का नारा मा0प्रधानमंत्री जी ने दिया है। 14 जून से 16 जून तक समस्त विकास करो में जनकल्याण सिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड से ₹500000 तक का निशुल्क इलाज के सुविधा दी जारही है। वर्ष 2014 से श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं जिनके पास घर नहीं था उन्हें पक्का मकान दिया गया है पेंशन योजना को हटाकर भ्रष्टाचार मुक्त किया गया है बिना किसी भेदभाव के जन धन योजना अंतर्गत सभी का बैंक खाता खोला गया है।
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधि एवं उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि विकासखंड पर 3 दिन से यह सिविर लगाया गया है। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में माध्यम से जानकारी दिया जा रहा है। आप लोग स्टॉल का अवलोकन अवश्य करें आयुष्मान भारत योजना किसान सम्मन निधि फार्मर रजिस्ट्री पेंशन एवं अन्य योजनाओं का लाभ चिन्ह पात्र लाभार्थियों को नहीं मिल रहा है मैं अपना पंजीकरण करा कर लाभ प्राप्त करें। आज महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपना रोजगार कर रही हैं। सभी लोग एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाये।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद डुमरियागंज श्री जगदंबिका पाल एवं पूर्व विधायक इटवा डॉक्टर सतीश द्विवेदी जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रजत कुमार चौरसिया, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह , खंड विकास अधिकारी इटवा मारकंडे पांडे एवं अन्य अधिकारी, लाभार्थी आदि उपस्थित थे।
