सिद्धार्थनगर आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के तत्वाधान में दिनांक 14 जून 2026, रविवार को मौर्या लॉज, सिद्धार्थनगर में संघ के विस्तार, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं पत्रकारों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों एवं उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही समाज और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
सिद्धार्थनगर
आल इंडिया पत्रकार एकता संघ का विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
- by Netra 24 Times
- 16/06/2026
- 34 Views
- 3 hours ago
