डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं साईबर जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 15/05/2026को प्रभारी निरीक्षक मान सिंह थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा थाना क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं को जो थाने तक नहीं आ सकती हैं को ग्राम जमुहवा थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थ नगर में बहू बेटी सम्मेलन व साईबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र व साईबर सेल जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं । सम्मेलन में उपस्थित सभी बहू-बेटियों से खुद की समस्या कें बारे मे पूछा गया तो किसी भी बहू-बेटियों द्वारा कोई समस्या नही बतायी गयी । तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन *1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति व साईबर जागरूकता टीम थाना कपिलवस्तु –
01.उoनिo रवींद्र नाथ यादव
02.मoआo सुषमा वर्मा
03.रिoमoआoअमिता मौर्या
