डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी /लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व श्री शुबेंदु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में दिनांक-01-06-2026 को आवेदक अनिल कुमार पुत्र स्व0- रामराज निवासी ग्राम इमिलिया, थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर , के द्वारा एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या-33105260122470 के माध्यम से दिनांक 01/06/2026 को शिकायत किया गया था कि युपीआई के जरिए 23,500 /- रुपया का फ्रॉड हो गया था। जिसपर थाना खेसरहा साइबर सेल टीम एवं बैंक के समन्वय से आवेदक अनिल कुमार उपरोक्त को फ्राड धनराशि 23,500 /- रुपये दिनांक 13/06/2026 को उनके खाते में वापस कराया गया।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम का विवरण-
01. अनूप कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर
02.साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव
03. क0आ0 देवेश मिश्रा
04.रि0 का0 नीरज कुमार
05.म0का0 रम्भा यादव
