आज दिनांक 12.06.2026 को मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना ढेबरुआ पुलिस के साथ कस्बा बढ़नी में मोहर्रम जुलूस मार्ग भ्रमण किया गया एवं भ्रमण के दौरान ताजिया संचालकों, कमेटी सदस्यों व संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था, रूट व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। सभी से शासन की गाइडलाइन व निर्धारित समय/रूट का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान दुर्गा प्रसाद प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना ढेबरुआ पुलिस के साथ आगामी त्यौहार मौहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा बढ़नी में मोहर्रम जुलूस मार्गों का भ्रमण किया गया
- by Netra 24 Times
- 12/06/2026
- 16 Views
- 16 hours ago
